महराजगंज :प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सीओ फरेंदा –
सुनील दत्त दुबे

Newes 17 इंडिया-April 17, 2021
प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे –
सर्किल फरेंदा के सभी लोगों से अपील की गई कि यह लॉकडाउन समाज के हित के लिए हैं आप के लाभ के लिए हैं यह लॉकडाउन प्रशासनिक नहीं है वल्कि आप की सुरक्षा के लिए लगाया गया है अगर आप इसका पालन नहीं करेंगे तो आप और जन सामान्य को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है ।
आप सभी लोग स्व-अनुशासन में रहकर लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में अपना सहयोग प्रदान करें । यह लॉकडाउन आप की सुरक्षा के लिए हैं । स्व-अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन को सहयोग करें अगर घर से बाहर निकलना आवश्यक ही है तो मास्क अवश्य लगाए रखें ‘मास्क को ठीक से लगाएं तथा किसी भी दशा में मास्क को खोले नहीं अपने हाथों को सेंनेटाइज करें तथा कोविड-19 को रोकने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट..)
