Fri. Jul 10th, 2026

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र पर नई किरण का आयोजन कर 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया

  1. दिनाँक-17-01-2021 जनपद सिद्धार्थनगर

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र पर नई किरण का आयोजन कर 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया

आज दिनांक 17/01/2021 को महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र नई किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया ।

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर आज दिनांक 17/01/2021 को महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 05 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई तथा सभी पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए । परामर्श के बाद 02 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ । परामर्श के मुख्य परामर्शदाता, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एवं श्री समसुलहक का सराहनीय योगदान रहा । निस्तारण में श्रीमती मंजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, महिला मुख्य आरक्षी सरोज माला, महिला आरक्षी सविता सिंह, महिला आरक्षी अंबिका, महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी, महिला आरक्षी नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
*निस्तारित पत्रावली का विवरण-*
*1.* ममता देवी पत्नी अखिलेश निवासी बहादुरपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
*2.* सविता खातून पत्नी अब्दुल अरमान निवासी नगला थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post