ब्रेकिंग न्यूज़/जनपद मिर्जापुर,नगर विधानसभा विन्धयाचल शिवपुर-दिनाँक-19जनवरी 2021
मिर्जापुर जनपद के नगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर के नजदीक बनवारी घाट पर नाव से गंगा नदी को पार करते समय अचानक नाव पलटने से 18 बच्चियों की समाज सेवी राज मिश्रा ने रेस्क्यू करवाकर बचाई जान

मिर्जापुर जनपद के नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर छेत्र के बनवारीपुर घाट पर नाव से गंगा नदी पार करते समय 18 बच्चियों के डूबने की खबर प्राप्त होते ही समाज सेवी राज मिश्रा मौके स्थल पर पहुँचकर वहाँ के स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू करके सभी बच्चियों को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकालवाकर मानवता की मिशाल पेश किए ,और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी बच्चियों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विन्ध्याचल में उनको प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया । जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि सभी बच्चियाँ सुरक्षित है।
रेस्क्यू कर बचाने वाली टीम को समाज सेवी राज मिश्रा के द्वारा सम्मान के साथ उचित इनाम देकर कल उनको सम्मानित किया जाएगा ।
ग्राउंड रिपोर्ट/राज मिश्रा राजपुरोहित समाजसेवी मिर्जापुर विन्धयाचल
