मुंबई/दिनाँक 17 जून 2023
मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन सत्र में मंत्री उ0प्रदेश सुरेश खन्ना के साथ किया प्रतिभाग–विनय वर्मा
मुंबई। “जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर” (Jio World-
Contents
Convention Centre) में “एनएलसी भारत” (NLC Bharat) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शोहरतगढ़ विधायक ने भारत 2023 में लगी प्रदर्शनी को देखा,तत्पश्चात उद्घाटन सत्र में मंत्री उ0प्रदेश सरकार के साथ सम्मिलित हुआ। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि अपने विधानसभा शोहरतगढ़ के बाणगंगा नदी का जल सभी राज्यों से आये हुए जल में कैबिनेट मंत्री उ0प्रदेश (वित्त एवं संसदीय कार्य) सुरेश कुमार खन्ना के साथ “तांबे के बड़े कलश” (गगरी) में जल डाला। इस दौरान मंत्री का अप्रतिम स्नेह तथा बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
