सिद्धार्थनगर-दिनाँकः 25.05.2021
मुख्यमंत्री योगी के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा- व्यवस्था का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर-

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,योगी आदित्य नाथ जी का जनपद सिद्धार्थनगर में सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में रिज़र्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में बनाये गए हेलीपैड का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
दिनांक 27-05-2021 को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्य नाथजी का जनपद सिद्धार्थनगर में आगमन एवं सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में आज दिनांक 25-05-2021 को दीपक मीणा, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन्स में बनाये गए हेलीपैड एवं सुरक्षा-व्यवस्था तथा अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उक्त निरीक्षण के दौरान पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक प्रज्ञान, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, पी0आर0ओ0 मय पुलिस बल उपस्थित रहे ।
