सिद्धार्थनगर/दिनांक 02 अप्रैल 2024
“यातायात पुलिस” द्वारा 43वाहन चालको से शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों के प्रति निर्देशित किया
“यातायात पुलिस” द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालो वाहन चालको तथा सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान
यातायात नियम का पालन न करने वाले 43 वाहन चालको से ₹ 45,500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए/पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
आज दिनांक 02.04.2024 को सुश्री प्राची सिंह,पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन के क्रम मे व सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे एवं अरुण कांत सिंह ,क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा सनई चौराहा, साड़ी तिराहा,पेट्रोल पम्प तिराहा, हैड्रिल तिराहा तथा अन्य स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन हटवाया गया तथा चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म को हटवाने के साथ-साथ यातायात नियमो का पालन न करने वाले कुल 43 वाहनों का चालान करते हुए ₹45500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।
