Tue. May 5th, 2026

रा0पं0रा0 प्र0सं0 के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायतीराज मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छोटे पौधों की जगह बड़े पौधों का करवाया जाए वृक्षारोपण……..

रा0पं0रा0 प्र0सं0 के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायतीराज मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छोटे पौधों की जगह बड़े पौधों का करवाया जाए वृक्षारोपण……..

 

1) प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने अनुरोध किया है कि महोदय गत वर्ष बहुत छोटे पौधों का वृक्षारोपण हुआ था वह पौधे अब जीवित नही है,इस नाते दिखावे के लिए वृक्षारोपण करवाना राष्ट्र हित मे नही है,यदि पौधों का वृक्षारोपण कराया जाए तो वह लम्बे समय तक जीवित रहें यही पर्यावरण और राष्ट्रहित के लिए श्रेयस्कर होगा…

2) इसके लिए फलदार छायादार काम से कम 7 से 8 फिट तक ऊँचे हो और स्वस्थ होंना एवम सिंचाई के साधन अतिआवश्यक है,लगाए गए पौधों के किनारे ट्रीगार्ड होना व उचित देखभाल बहुत जरूरी है….

3) जो पर्याप्त धन,समय,परिश्रम,सोच,व्यय हुआ होता है यदि सरकार के द्वारा इतनी व्यवस्था हो जाये तो लम्बे समय तक वृक्षों का जीवन सुरक्षित रहेगा और वृक्षारोपण करवाने का उद्देश्य पूरा होगा..

4) महोदय इसके पूर्व में भी आपको पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराया था,किये गए वृक्षारोपण की देखरेख हेतु ऐसी व्यस्था सुनिश्चित किया जाए कि प्रति छह महीने में कराए गए वृक्षारोपण की समीक्षा हो,यदि पूर्व में किये गए वृक्षारोपण का कोई पौधा मर गया हो तो उसकी जगह पर नया पौधारोपण किया जाए ताकि शतप्रतिशत वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल हो जो राष्ट्रहित में उचित है…

5) राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन ने उपरोक्त सुझाव हेतु प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को पत्र जारी करने की कृपा करें,तथा आपके द्वारा कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने तथा पत्र के प्रति मुझे भी देने की कृपा करें…..

प्रेस विज्ञप्ति :-राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय………..

Related Post