Tue. Jun 2nd, 2026

विधायक विनय वर्मा ने पूर्व सपा नेता की पुत्रवधू वन्दना सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी..

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 28 अगस्त 2022

विधायक विनय वर्मा ने पूर्व सपा नेता की पुत्रवधू वन्दना सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी..

शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्ग त चिल्हिया में पूर्व मंत्री स्व० दिनेश सिंह की पुत्रवधू तथा उग्रसेन सिंह (सपा नेता) के छोटे भाई डॉ० जितेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह का आकस्मिक निधन पिछले दिनों हो गया था। आज उस दिवंगत आत्मा के ब्रह्मभोज में शामिल होकर उनकी तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उन्हे नमन कर पुण्य आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया,ईश्वर सदैव पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।तत्पश्चात् विधायक विनय वर्मा ने शोकाकुल परिवार जनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की ।

इस दौरान रामदास मौर्या, रमेश मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, अरविंद चौधरी,सन्नी उपाध्याय, महेंद्र वर्मा , शरद सिंह, विक्रांत सिंह, फूल सिंह यादव हरीश वर्मा, मो० दानिश, दीपक वर्मा सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति हमारे साथ रही।

Related Post