Tue. Apr 28th, 2026

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही

पीआरओ-सेल/दिनांक 4.05.2021 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 05 व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चंद्र रावत के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी अरुण चंद्र के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.05.2021 को संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया ।

*विवाद का कारण*
– पुरानी रंजिश के कारण.

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* –

1. चंद्रभान पुत्र स्व० खदेरू 2. सुभाष पुत्र स्व० खदेरू

3. तौलन स्व० खदेरू
निवासीगण ग्राम सोनबरसा थाना कोतवाली बांसी सिद्धार्थ नगर

4- शिवनारायण मौर्या पुत्र संतराम मौर्या डडीया नानकार थाना को० बांसी सिद्धार्थनगर
5- लालजी पुत्र आनंद ग्राम समोगरा थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर

*गिरफ्तार करने वाली टीम*-
1. उप- निरीक्षक शेषनाथ यादव
2. उप- निरीक्षक रमेश कुमार साहनी मय हमराही पुलिस बल
थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post