Wed. Apr 29th, 2026

शोहरतगढ़ थानांतर्गत अपहरण हुई नाबालिग युवती के साथ 2अभियुक्त गिरफ्तार/एक को पुलिस ने दी क्लीनचिट-मामला सुर्खियों में

सिद्धार्थनगर दिनाँक-03 दिसंबर 20022

शोहरतगढ़ थानांतर्गत अपहरण हुई नाबालिग युवती के साथ 2अभियुक्त गिरफ्तार/एक को पुलिस ने दी क्लीनचिट-मामला सुर्खियों में

थाना शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर,शोहरतगढ़ थानांतर्गत 21/22 अक्टूबर की 12/1 की रात को एक नाबालिग युवती का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया।अपहरण की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में आग की तरह सनसनी फैल गई।उक्त मामले में पुलिस ने  मुकदमा लिखकर पूरी तैयारी के साथ  तलाश में जुट गई।जिसमें नाबालिग युवती के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन पीड़ित पिता के अनुसार बरामद लड़की के साथ 2अभियुक्त पकड़े गए थे।जिसमें सुरेंद्र नाम के युवक को जेल भेज दी।और नियाज नाम के युवक को क्लीनचिट देने का आरोप लगाया। खबर विस्तार से…..

 बताते चले कि जनपद सि0नगर के थाना शोहरतगढ़ के चौकी कोटिया के अंतर्गत पुलिस ने 26 अक्टूबर को मु0अं0सं0-0355,धारा 363, 366A आईपीसी व 16/17 पास्को एक्ट में  मुकदमा लिखा गया। मामले में पुलिस ने 26 दिन बाद युवक सुरेन्द्र के साथ लड़की को मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी से किया था बरामद,लेकिन सुरेंद्र के साथ नियाज को भी पुलिस ने पकड़ा था।अभियुक्त नियाज ने ऐसा क्या किया कि वह पुलिस की गिरफ्त से हुआ बाहर,पीड़ित नाबालिग युवती के पिता के हवाले से खबर नियाज इंडिया से नेपाल मे ले रहा है शरण,क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म,कुछ अभियुक्त अभी भी फरार।

जहां अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एसएसबी, कस्टम व जनपदीय पुलिस के द्वारा बड़े पैमाने पर चलाया जाता है मानव तश्करी से जुड़े जन–जागरूकता अभियान। इन अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी तंत्र की होनी चाहिए गिद्ध की तरह रहती है नजर।फिर भी इतनी सतर्कता के बावजूद बॉर्डर पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गिरोह कैसे हो जाते है अपहरण करने में सफल। इंडो नेपाल सीमा पर आने वाले भविष्य में इस तरह की कर सकते है बड़ी साजिश ,देश के लिए अभियुक्त बन सकते हैं चुनौती।

उपरोक्त अपहरण मामले में गिरफ्तार सुरेन्द्र कुमार को पुलिस ने भेजा जेल,पीड़ित नाबालिग युवती के अपहरण में संलिप्त फरार अभियुक्तों पर पुलिस का जल्द कसेगा शिकंजा।अपहरण में शामिल होने का मुख्य आरोपी नियाज़/बल्लू प्रधान जो कि शोहरतगढ़ प्रधान संघ का ब्लॉक पदाधिकारी भी है। अपहरण व जान से मारने तथा छेड़छाड़ करने जैसा गम्भीर आरोप पीड़ित नाबालिग युवती ने लगाया है।पुलिस उपरोक्त मामले में संगीन अपराध धारा 354 छोड़, धारा 34, 506, 427, IPC की बढ़ोत्तरी कर जांच में जुटी है लेकिन महत्वपूर्ण धारा 354 को किन करणों से छोड़ दी।

 पीड़ित पिता के अनुसार नेपाल का रहने वाला युवक-फतेह पुत्र हसन अली ग्राम लगा महानगर पालिका महाराजगंज वार्ड नं07 कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल का रहने वाला है ।अपहरण में शामिल अफजल पुत्र जमीरुल्लाह,नियाज पुत्र अजीज ,बबलू चौबे पुत्र बिरभद्र,सुरेन्द्र पूत्र  नंदलाल ग्राम बढ़नी लाला का निवासी बताया जाता है। वहीं फतेह  बॉर्डर से कुछ दूरी के अंदर अलगा का रहने वाला है।उक्त मामले में भारत के दो युवकों में नियाज़ व बल्लू प्रधान तथा नेपाल राष्ट्र का युवक पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित नाबालिग युवती के पिता की मानें तो पुलिस को चुनौती दे रहे है अपहरण में शामिल अभियुक्त, खुले में बेखौफ घूम रहे अपहरण में शामिल अभियुक्त।

बॉर्डर पर रहने वाले अभियुक्त सरकार व पुलिस के बड़े अधिकारियों के ला एंड आर्डर का खुल रहा पोल, पीड़िता का कथन कुछ नशीली चीज सुंघाकर गाड़ी में बिठाकर ले गये थे ।पीड़िता ने बताया मुझे कपड़े में कुछ नशीला वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। होस आने पर अभियुक्तों ने दी जान से मारने की धमकियां, फिर छोड़ा मुम्बई के कल्याण स्टेशन। पीड़ित की मानें तो अन्तर्राष्ट्रीय वार्डर एरिया पर कहीं अपहरण के पीछे मानव तस्करी व किसी रैकेट से जुड़ा कोई खेल तो नहीं। भारत के अन्तर्राष्ट्रीय वार्डर पर इस तरह की गतिविधियां देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पनपना ठीक नहीं।

उक्त घटित मामलों पर सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आन्नद के साथ डीआईजी, आईजी, एडीजी, डीजीपी यूपी का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है।

Related Post