Tue. Jun 2nd, 2026

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जनता दरबार मे सुनी लोगों की जनसमस्याएं

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर दिनाँक 26 अगस्त 2022

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जनता दरबार मे सुनी लोगों की जनसमस्याएं

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने आज अपने आवास व कैंप कार्यालय में जनता दर्शन व जनता सेवा कार्यक्रम के तहत आये हुए सभी देवतुल्य जनता से मुलाकात किया। इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना तथा उसका निदान किया।

सम्मानित लोगों से क्षेत्र एवं कुछ अन्य विषयों तथा मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा भी किया और मौजूदा स्थिति एवं विकास कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया। इस दौरान आये हुए कुछ और अन्य सम्मानित जनों के साथ भी बैठकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर कृष्ण मोहन चौधरी, रामहित मौर्य, राजाराम , धीरेंद्र प्रताप,अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, रमेश मणि त्रिपाठी,राजपाल सिंह, शिव प्रसाद, इंद्रदेव सिंह अमर पाल चौधरी, महेश चंद्र वर्मा,संतोष कुमार,विनोद कुमार विवेक वर्मा,मुनीराम चौधरी, फूल सिंह यादव,हरीश वर्मा,विष्णु सिंह,महेश वर्मा, रमाकांत सिंह, रामेश्वर पांडेय, विक्रांत सिंह, विकास पांडेय,शरद, विडियो राम प्रकाश द्विवेदी के साथ-साथ हमारे गठबंधन के सभी पार्टियों के सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

Related Post