Tue. Apr 21st, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी 101 साल बाद जयंती योग का संयोग बनने जा रहा है… आचार्य ऋषि जी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी 101 साल बाद जयंती योग का संयोग बनने जा रहा है… आचार्य ऋषि जी

न्यूज़ 17 इंडिया 28/08/2021

बांसी सिद्धार्थ नगर- कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे केवल जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, सोमवार रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में मध्य रात में हुआ था।

उपरोक्त जानकारी आचार्य ऋषि जी ने दिया उन्होंने कहा कि इस साल जन्माष्टमी के अवसर पर कई विशेष संयोग बनने जा रहे हैं। श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, तो इस बार भी जन्माष्टमी पर कृष्ण जी के जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि विद्यमान रहेगी जिससे जयंती योग का निर्माण होता है इसके अलावा वृष राशि में चंद्रमा रहेगा. आपको बता दें कि 101 साल बाद जयंती योग का संयोग बनने जा रहा है।इसके अलावा इस दिन सोमवार भी है तो यह काफी शुभ माना जा रहा है
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस संयोग में जो व्यक्ति जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसे जाने-अनजाने में किए गए पापों से छुटकारा मिलता है इसके अलावा संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाओं को इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप गोपाल का पूजन कर पंचामृत से स्नान कर नया वस्त्र धारण कराकर गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।

Related Post