लखनऊ- यही है सपा का असली चेहरा बिना माफिया के नही चलता इनके साईकल का पहिया….राकेश त्रिपाठी भाजपा प्रवक्ता
News 17 india.in-28/08/2021
लखनऊ उत्तरप्रदेश – समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाजवादी पार्टी इन दोनों राजनीति दलों ने उत्तरप्रदेश में सिर्फ अपराध एवम अपराधियो को बढ़ाने का कार्य किया है. तमाम बलात्कारी अत्याचारी,पापाचारी, व्यभिचारी कोई भी हो इन दोनों पार्टियों ने मिलकर सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा संरक्षण देने का कार्य किया है,जिनके भरोशे ये दोनों पार्टियों की बारी बारी से सरकारें यूपी में चलती रही हैं। ऐसे में अपराधी लोग कभी सपा तो कभी बसपा में जाकर अपना मूल ठिकाना बना रखा है।
अब मुख्तार अंसारी के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिर से अपनी पार्टी में शामिल कर रहें है.समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह साबित कर दिया है कि बिना अपराधी व माफिया के उनकी पार्टी एक कदम नही चल सकती है।
क्योंकि बिना इनके समाजवादी पार्टी के साईकल का पहिया एकदम नही चल सकता..इनका मुख्य मुद्दा है कि किसी भी तरह से उत्तरप्रदेश की सत्ता पर काबिज होना भले ही माफिया मुख़्तार अंसारी के परिवार से क्यो न हाथ मिलाना पड़े…..??
लेकिन उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि यूपी का मुख्यमंत्री कौन है..???


