Thu. Apr 30th, 2026

सिविल बार एसोसिएशन द्वारा “अखंडकृपा हनुमंतालय” पर श्रीरामचरितमानस पाठ व भंडारा का किया गया आयोजन-अखंड प्रताप सिंह

सिद्धार्थनगर: 07 अगस्त 2025

सिविल बार एसोसिएशन ने “अखंडकृपा हनुमंतालय” पर श्रीरामचरितमानस पाठ व भंडारा का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर: आज सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के प्रांगण में स्थित “अखंडकृपा हनुमंतालय” पर आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ व भंडारा के आयोजन को रामचरितमानस के प्रतियों को जलवाने वाले निकृष्ट व गंदे नेता को दंडित कर अपमानित करने वाले दो हिंदू शेर रोहित द्विवेदी व शिवम यादव को सर्वसम्मति से समर्पित करते हुए श्रीराम का उद्घोष करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया। तत्पश्चात आयोजित सभा में अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी पूर्व प्रेसक्लब अध्यक्ष रविंद्रनाथ त्रिपाठी,विश्व हिंदू महासंघ बस्ती मंडल के सहप्रभारी राजन सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार पांडे पंडित दिव्यांशु महाराज अधिवक्ता हाईकोर्ट अरविंद सिंह ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू समाज के आराध्यों व ग्रंथों को जो जब चाहे अपमानित कर जला देता है लेकिन हिंदू समाज प्रतिकार नहीं करता बल्कि बर्दाश्त कर लेता है लेकिन अब वह समय नहीं है योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से हिंदू समाज जाग चुका है और हर अपमान का बदला लेने के लिए कृत संकल्प है। अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि मुस्लिम समाज या ईसाई समाज के किसी ग्रंथ को अगर कोई व्यक्ति अपमानित करता या जलाता है तो तत्काल वह समुदाय बदला लेकर अपमानित करने वाले व्यक्ति को मृत्युदंड से दंडित करता है लेकिन हिंदू समाज कायरों की तरह सब कुछ बर्दाश्त करने और मुझे क्या मतलब है यह सोचने लगता है। महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने दोनों हिंदू शेर रोहित द्विवेदी तथा शिवम यादव को सम्मानित करने का फैसला लिया और कहा की हिंदू समाज ऐसे सभी वीरों को सम्मानित करेगा।

इस दौरान सभा में गिरजा रमन त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्रा, पशुपतिनाथ दुबे, अनिल कुमार विश्वकर्मा,संतोष मिश्रा, विक्रम श्रीवास्तव,अरुण कुमार त्रिपाठी,रमेश कुमार मिश्रा,अनूप दुबे,श्रीकृष्णा मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव,गिरजेश बहादुर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, दिवाकर दुबे,रमाकर पांडे वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी ध्रुव नारायण उपाध्याय,वीरेंद्र मिश्रा,ब्रह्मदेव मिश्रा अवनीन्द्रनाथ त्रिपाठी आदि तमाम लोग मौजूद थे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *