Thu. Jul 30th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह ने घायल पत्रकार सुनील पाण्डेय के आवास कम्हरिया पहुँचे

महराजगंज/फरेन्दा
दिनाँक-17 जनवरी 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह ने घायल पत्रकार सुनील पाण्डेय के आवास कम्हरिया पहुँचे

महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र कम्हरिया निवासी सुनील पाण्डेय का विगत दिन एक खबर कवरेज करने के दौरान पैर चोटिल हो गया था ,जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई जानकारी होने के बाद नगर के तमाम संभ्रांत लोगों के साथ भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह भी पत्रकार का हाल जानने उनके आवास कम्हरिया पहुंचे –

आपको बता दें कि -अमिट रेखा न्यूज पेपर के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार सुनील पाण्डेय निवासी कम्हरिया फरेंदा बीते दिनों खबर कबरेज करने गए थे। इस दौरान अचानक पैर में चोट लग जाने के कारण चोटिल हो जाने से पैर फ़ैक्चर हो गया, घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिले के पत्रकार बंधुओं सहित सभी शुभचिंतक उनका हाल जानने के लिये उनके घर पहुँचने लगे।रविवार को बनकटी अस्पताल के अधीक्षक अंग्रेश सिंह एवं अस्पताल के कर्मचारी उनका हाल जानने के लिये उनके कमरिया आवास पर पहुँचे और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दिया,इस दौरान अंजनी सिंह,केशव शुक्ला, लालजी त्रिपाठी ,अमित पांडेय,अरुण सिंह, पिंटू यादव साथ रहे।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट..)

Related Post