Sat. Jun 27th, 2026

*प्रेस नोट*
*सिद्धार्थनगर*
*दिनांक 19-05-2020*

*कोरोना वायरस के बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर पुलिस विभाग के अग्निशमन के दश्ते के द्वारा रोस्टर के हिसाब से भिन्न भिन्न जगहों पर नियमित कराया जा रहा सेनेटाइजर*

*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/अग्निशमन दस्ता/समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को नोवेल कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु अपने-अपने कार्यालय/थाना व थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा सैनिटाइज करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में पुलिस विभाग के अग्निशमन दस्ते द्वारा रोस्टर के अनुसार, जनपद के भिन्न-भिन्न कस्बों में जाकर कस्बों को नियमित रुप से सैनिटाइज किया जा रहा है ।*
*आज दिनांक 19-05-2020 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देशानुसार , अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परमानंद पांडेय के नेतृत्व में फायरमैन आकाश,विनय यादव,अजय सिंह, सुदर्शन यादव,चालक फूलचंद द्वारा हॉट स्पॉट ग्राम आसिधवा,तहसील बाँसी और पुलिस चौकी चेतिया सिद्धार्थनगर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया ।*

*सोशल मीडिया सेल सिद्धार्थनगर*

Related Post