सिद्धार्थनगर/ दि0:31.12.20
56 शीशी नेपाली अवैध शराब की बरामदगी, अभियुक्त गिरफ्तार
*मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर* के पर्यवेक्षण व राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ के नेतृत्व में उप निरीक्षक विक्रम अजीत राय व हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 30.12.2020 को अपरान्ह में एक व्यक्ति को रेलवे क्रासिंग बढनी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 56 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना ढेबरूआ में नियमानुसार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग का पंजीकरण किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
सुशील कुमार गुप्ता पुत्र नरसिंह गुप्ता निवासी आजादनगर बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
*पंजीकृत अभियोग*
1- मु.अ.सं. संख्या: 323/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम।
*बरामदगी-*
56 शीशी अवैध नेपाली शराब।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उपनिरीक्षक श्री विक्रम अजीत राय, प्रभारी चौकी बढनी थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।
2. हे.का. विजय यादव, चौकी बढनी थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर।
3. का0 निशान्त कुमार, चौकी बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
