Fri. Apr 17th, 2026

नगर पंचायत राजपुर,कानपुर देहात में पेयजल आपूर्ति हेतु नए बोरबेल का हुआ शुभारंभ,राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा नगर को दी गई ये महत्वपूर्ण सौगात

ब्रेकिं न्यूज़/कानपुर देहात
सराहनीय कार्य-दिनाँक/23-12-2020

नगर पंचायत राजपुर,कानपुर देहात में पेयजल आपूर्ति हेतु नए बोरबेल का हुआ शुभारंभ,राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा नगर को दी गई ये महत्वपूर्ण सौगात

नगर पंचायत राजपुर, कानपुर देहात में पेयजल आपूर्ति हेतु नए बोरबेल का शुभारंभ अधिशासी अभियंता एवं उनके सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा राजपुर नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा नगर को दी गई ये महत्वपूर्ण सौगात है।

राजपुर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मंत्रीजी, सांसद जी का अमूल्य योगदान है।पेयजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ का श्रेय नगर के कई गणमान्य लोग जिनमें प्रधान संगठन कानपुर देहात के अध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा जी,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवध विश्नोई जी,दमनपुर के पूर्व प्रधान समाजसेवी महेश सिंह चौहान जी, बबन दीक्षित जी एवं अन्य संभ्रांत नागरिकों की गरीमामयी उपस्थिति में पुनीत कार्य संम्पन्न हुआ।
आगामी कुछ महीनों में राजपुर नगर का कायाकल्प होने जा रहा है।
राजपुर नगर पंचायत के सभी नागरिकों को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

ठाकुर लालजी सिंह,
डौडियापुर,कानपुर देहात।

(सौजन्य से दिनेश मिश्रा (उत्तरप्रदेश) प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय गौरक्षक दल —)

Related Post