राष्ट्रीय गौरक्षक दल के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन कर गौ माता की रक्षा हेतू दिलाई गई शपथ
आज 1 जनवरी 2021 में राष्ट्रीय गौरक्षक दल के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौ वत्स पंडित कवित शास्त्री जी के द्वारा गौ माता का संकीर्तन एवं गौ पूजन, गौ माता की आरती विधिवत संपन्न कराई गयी। बैठक का संचालन भी गौ वत्स पंडित कवित शास्त्री जी के द्वारा किया गया। टीम के विस्तार हेतू चर्चा की गयी। एवं संगठन के लिये समय एवं सत्यता का विषेश ध्यान रखा जाये इस पर जोर दिया।
बैठक में गौ माता की रक्षा हेतू शपथ ग्रहण की गयी। मुरादाबाद से नये जिलाध्यक्ष के रूप में सौरभ ठाकुर जी का चयन किया गया। इन्हीं के साथ सन्दीप राघव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित किया गया। इनके अतिरिक्त तहसील अध्यक्ष के पद पर अक्षय राघव एवं राहुल राघव का तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है। चारों गौ रक्षकों को प्रेमपाल सिंह राणा जी प्रान्तीय अध्यक्ष के द्वारा माला पहनाकर कार्यभार सौंप दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सदस्यता की शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने अपने बिचार प्रकट किये। जिसमें सम्भल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता ग्रीश तोमर, जिला संगठन महामंत्री जयदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमन शर्मा, बहजोइ नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, चन्दोसी नगर अध्यक्ष एवं ग्राम सरथल खेड़ा के ग्रामीण उपस्थित रहे।
(राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मीडिया प्रभारी उत्तरप्रदेश विजयकुमारमिश्रा)