Tue. Apr 15th, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विकासखंड वार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 03 अप्रैल 2021 को हुई है जिनका विवरण निम्नानुसार है

सिद्धार्थनगर 03 अप्रैल 2021

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विकासखंड वार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 03 अप्रैल 2021 को हुई है जिनका विवरण निम्नानुसार है

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए समस्त विकास खंडों के कार्यालयों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के विकासखंड वार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दिनांक 03 अप्रैल 2021 को हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
विकास खंड नौगढ़ से ग्राम पंचायत सदस्य 43, ग्राम प्रधान 58, क्षेत्र पंचायत सदस्य 42, जिला पंचायत सदस्य 81, विकासखंड बर्डपुर में ग्राम पंचायत सदस्य 22, ग्राम प्रधान 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य 14, विकास खंड उसका बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 22, ग्राम प्रधान 31, क्षेत्र पंचायत सदस्य 18, लोटन बाजार में ग्राम पंचायत सदस्य 01, ग्राम प्रधान 29, क्षेत्र पंचायत सदस्य 21, विकासखंड जोगिया में ग्राम पंचायत सदस्य 67, ग्राम प्रधान 129, क्षेत्र पंचायत सदस्य 45, विकासखंड बांसी में शून्य, विकासखंड में मीठवल ग्राम पंचायत सदस्य के 8, ग्राम प्रधान 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य 20, विकासखंड खेसरहा में शून्य, विकासखंड डुमरियागंज में ग्राम पंचायत सदस्य 12, ग्राम प्रधान 107, क्षेत्र पंचायत सदस्य 40, विकास खंड भनवापुर ग्राम पंचायत सदस्य 33, ग्राम प्रधान 74, क्षेत्र पंचायत सदस्य 33, विकासखंड इटवा में शून्य, विकासखंड खुनियांव में शून्य, विकासखंड शोहरतगढ़ ग्राम पंचायत सदस्य के 03, ग्राम प्रधान के 39, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19, विकासखंड बढ़नी में ग्राम पंचायत सदस्य 02, ग्राम प्रधान 19, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 16 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।
यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थनगर ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post