Mon. May 4th, 2026

महराजगंज : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

महराजगंज : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज़ 17 इंडिया -अप्रैल 16, 2021

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल की स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख–रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था, साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग व विशेष स्वच्छता बनाए रखने हेतु मास्क का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।
इस अवसर पर अन्य जेल/ प्रशासनिक/ पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट…)

Related Post