Mon. May 4th, 2026

बृजमनगंज : त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत ब्लाक के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर शांति से चुनाव संपन्न कराने की अपील करते उप जिलाधिकारी – राजेश जायसवाल

बृजमनगंज : त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत ब्लाक के सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर शांति से चुनाव संपन्न कराने की अपील करते उप जिलाधिकारी – राजेश जायसवाल

Purvanchal Samay-April 16, 2021

बृजमनगंज ब्लॉक के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ब्लॉक के सभी पदों के प्रत्याशियों की मीटिंग एसडीएम फरेंदा महोदय व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुई प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने मतदान केंद्रों पर अनावश्यक विवाद ना करने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम फरेंदा द्वारा बताया गया कि जिन प्रत्याशियों के नाम मतदाता सूची में है वह मतदान के हकदार हैं उस पर अगर किसी को आपत्ति है तो उसका निराकरण चुनाव के बाद ही होना संभव है। जिसका मतदान सूची में नाम है वह व्यक्ति अवश्य मतदान करेगा । अगर किसी व्यक्ति का बोट किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा डाल दिया जाता है तो वह टेंडर वोट डाल सकता है कोई भी एजेंट मोबाइल फोन अथवा मतदाता सूची को लेकर मतदान केंद्र पर प्रवेश नहीं करेगाअगर कोई मतदाता किसी बोट को फर्जी चैलेंज करता है तो वह ₹2 की फीस जमा करेगा तथा वोट को चैलेंज करेगा आपस में विवाद नहीं करेगा सभी लोग नियमानुसार विधिक प्रक्रिया का पालन करेंगे आपस में किसी तरह का विवाद नहीं करेंगे कोई भी विवाद की स्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट से संपर्क करेंगे तथा आपस में किसी तरह की बहस नहीं करेंगे।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट..)

Related Post