Tue. Apr 28th, 2026

सिद्धार्थनगर / डुमरियागंज विधायक ने किया 50 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर / डुमरियागंज विधायक ने किया 50 बेड के कोविड अस्पताल का उद्घाटन
————————————————–
Date….. 16/5/21
Place….. सिद्धार्थनगर
Report…. अश्विनी कुमार मिश्रा
Mob…..+919119809604

एंकर….. आज डुमरियागंज के CHC बेवां मेँ 50 बेड के covid अस्पताल का उदघाटन डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ।जनपद मुख्यालय के अलावा जिले मेँ ये दूसरा ऑक्सीजन युक्त हॉस्पिटल है जहाँ ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना के मरीजों का इलाज होगा। इस अवसर पर बोलते हुई विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यहां कोविड L2 ऑक्सीजन युक्त हॉस्पिटल बन जाने के बाद अब दूर दराज के कोरोना पेशेंट को इलाज के लिये बस्ती,गोरखपुर या जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर नही जाना पड़ेगा । साथ ही उन्होने स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने कम समय मेँ कोविड अस्पताल तैयार करने के लिये स्वास्थ्य विभाग और डुमरियागंज के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैँ ।

राघवेंद्र प्रताप सिंह–विधायक, डुमरियागंज

( सिद्धार्थनगर से अश्विनी कुमार मिश्रा की रिपोर्ट…)

Related Post