गोरखपुर / दिनाँक-08/06/2021
गोरखपुर:-आयुर्वेद विभाग के रैपिड रिस्पांस टीम ने जिला प्रशासन के निर्देश पर होम आइसोलेशन के कोरोना रोगीयो की रिपोर्ट आने के 24 घंटों के अन्दर ही कोरोना दवा किट पहुंचाने का किया प्रयाश—
( डॉ0 पशुपतिनाथ तिवारी )
गोरखपुर – रैपिड रिस्पांस टीम गोरखपुर में आयुर्वेद विभाग के डा0 पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नन्द कुमार एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 प्रकाश चन्द के मार्गदर्शन मे एन0 एच0 एम0 संविदा एवं आयुर्वेद विभाग के आयुष चिकित्सकों ने कठिन परिश्रम कर हर होम आइसोलेशन कोरोना रोगी को उसकी रिपोर्ट आने के 24 घंटों के अन्दर ही कोरोना दवा किट पहुंचाने का प्रयास किया, इसके साथ ही कोरोना रोगियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उनका भी शीघ्र कोविड जांच कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। अति गम्भीर रोगियों को कंट्रोल रूम की सहायता से कोविड अस्तपतालों में भर्ती भी कराया गया। इसके साथ-साथ आयुष चिकित्सकों ने वैक्सिनेशन, कोविड टेस्टिंग आदि कार्यों मे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी का हर सम्भव सहयोग किया। जिसके कारण कोविड केसों की संख्या कम होते होते आज स्थिति काफी नियंत्रित है।
इसके साथ ही आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने टेलीमिडिसिन के द्वारा अपने मूल तैनाती स्थल के आयुर्वेद चिकित्सालयों के रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
आयुर्वेद विभाग एवं उसके सभी कर्मचारियों के कार्यो से जनता बहुत प्रभावित है एवं भूरी-भूरी प्रसांशा भी कर रही है। आयुष विभाग द्वारा विकसित आयुष कवच मोबाइल एप को भी लोगों ने खूब प्रयोग किया एवं सराहा।
( न्यूज़ 17 इंडिया आपके इस सार्थक प्रयाश के जज्बे को सैल्यूट करता है….)
( प्रेस विज्ञप्ति:- (डॉ0 पशुपतिनाथ तिवारी) द्वारा प्राप्त….)
