रा0पं0प्र0सं0 के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय व प्रदीप यादव की संस्तुति पर प्रबल प्रताप सिंह राजपूत को ग्राम-प्रधान संगठन झांसी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश श्रीकौशल किशोर पाण्डेय एवम प्रदीप यादव की संस्तुति पर प्रबल प्रताप सिंह राजपूत ग्राम प्रधान खजराहा खुर्द ब्लॉक बबीना-झांसी को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन झांसी का जिलाध्यक्ष नामित किया जाता है।
उपरोक्त यह मनोनयन प्रदीप यादव मण्डल अध्यक्ष झांसी मण्डल झांसी राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की संस्तुति पर किया गया है।
प्रबल प्रताप सिंह राजपूत के लगन,निष्ठा एवम समर्पण भाव को देखते हुए राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन यह आशा व विश्वाश के साथ इस जिम्मेदारी का दायित्व आपको सौप रहा है कि आपके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठन को मजबूती मिलेगी। और आप संगठन से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन देकर नई दिशा प्रदान करेंगे। आप संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे, आप तन मन धन हर तरह से संगठन का सहयोग करेंगे। आपके देखरेख में क्षेत्र का संपूर्ण विकाश होगा।
प्रबल प्रताप सिंह राजपूत से पंचायतीराज प्रधान संगठन यह आशा करता है कि आप एक माह के भीतर संगठन का विस्तार व सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक की कमिटियां गठित करने में संगठन को सहयोग प्रदान करेगे।
प्रबल प्रताप सिंह राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन की तरफ से हार्दिक शुभकामना एवम बधाई दी जाती है
(द्वारा प्रेस विज्ञप्ति:-)
राष्ट्रीय पंचायतीराज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन श्रीकौशल किशोर पाण्डेयजी…