Sun. Mar 30th, 2025

फरेंदा : सिलेंडर से हुआ धमाका एक ही परिवार के 6 लोग झुलस कर हुए जख्मी / कुछ की हालत गंभीर

फरेंदा : सिलेंडर से हुआ धमाका एक ही परिवार के 6 लोग झुलस कर हुए जख्मी / कुछ की हालत गंभीरblank

News 17 india.in June 13- 2021

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत फरेंदा में आज रविवार सुबह एक घर में रखा सिलेंडर फटने से कम से कम परिवार के छह लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरेंदा के धानी ढाला के पास एक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस विस्फोट से क्षेत्र में कोहराम मचा गया और घर की दिवारें तक टूट गई। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं है सूत्रों के अनुसार सुबह नाश्ता बनाते समय घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे घर के बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी।

( न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post