Mon. Apr 27th, 2026

महराजगंज:-फरेंदा / सरजू नहर परियोजना के अंतर्गत वैकल्पिक आवागमन के लिए बनाए गए बाइपास मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी से राहगीर हो रहे घायल…

महराजगंज- फरेंदा / सरजू नहर परियोजना के अंतर्गत वैकल्पिक आवागमन के लिए बनाए गए बाइपास मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी से राहगीर हो रहे घायल…

News 17 india. in -June 15, 2021

महराजगंज – सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत चल रहे नहर निर्माण में पुल बनाने के लिए सड़क खोदने के बाद वैकल्पिक आवागमन के लिए बनाए गए बाइपास मार्ग का निर्माण में मानक की अनदेखी किया गया है। बनाए गए बाइपास मार्ग के निर्माण में केवल मिट्टी का प्रयोग किया गया। जिससे बारिश में मिट्टी नमी हो कर जगह जगह गड्ढे बन गए और पानी जमा हो वैकल्पिक आवागमन के लिए बनाए गए बाइपास मार्ग का निर्माण में मानक की अनदेखी मार्ग में दलदल हो गया है।आपको बता दें कि फरेन्दा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा पिपरा तहसीलदार में नहर निर्माण के लिए सड़क खोद कर पुल का निर्माण कार्य चल रहा हैं। मार्ग पर आवागमन के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग निर्माण में मानक की अनदेखी की गई। जिससे राहगीरों को तमाम समस्या का सामना करना पड़़ रहा है। बाइपास मार्ग में जगह जगह गड्ढे व दलदल हो जाने मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए खतरे से खाली नही है।
आए दिन दलदल में वाहन फंस जाते है। तथा दोपहिया वाहन चालक गिर कर घायल भी हो जा रहे है। सर्वाधिक समस्या आसपास के ग्रामीणों होती है। जिन्हें मार्ग पर आने जाने में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

( महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट..)

Related Post