सिद्धार्थनगर / कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने 06 नगरपालिका एवम नगरअध्यक्षों की सूची जारी कर दी स्वीकृति…
उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक) ने जनपद सिद्धार्थनगर में नगरपालिका एवम नगरअध्यक्षों की सूची जारी कर स्वीकृति दी है ।
कांग्रेस पार्टी के जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष काजी सुहेल ने इसके बारे में जानकारी दी है कि उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (विधायक) ने जनपद सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका एवम नगर अध्यक्षों की सूची आज ही जारी कर स्वीकृति दी है। जनपद सिद्धार्थनगर नगरपालिका एवम नगर पंचायत अध्यक्ष की सूची निम्नवत है…
1- मनौव्वर हुसैन लड्डन
2-बांसी से सुनील यादव
3- शोहरतगढ से वाहिद खान
4-उसका बाजार से संतोष कुमार विश्वकर्मा
5- बढ़नी से दुर्गेश कुमार त्रिपाठी “सोनू”
6- डुमरियागंज से दुर्गेश श्रीवास्तव
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि उपरोक्त सभी नये नगर अध्यक्ष अपने नगरपंचायत में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे जिसका उन्हें पूरा यकीन है ।
उपरोक्त नगर अध्यक्षों के मनोनयन पर पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 चंद्रेश उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला, सच्चिदानंद पाण्डेय, अतहर अलीम, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू, कांग्रेस पार्टी महिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अतहर अलीम , मौ0 हमीदुल्लाह चौधरी आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
(प्रेस विज्ञप्ति:- कांग्रेस पार्टी कार्याल द्वारा प्राप्त…)
( News 17 india editer in chif vijay kumar mishra…)