Wed. Jun 3rd, 2026

06 ग्राम हेरोईन(कुल कीमत लगभग छः लाख रुपये) के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर:- दिनानक-17/06/2021

06 ग्राम हेरोईन(कुल कीमत लगभग छः लाख रुपये) के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

*पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सुरेश चंद रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 16.06.2021 को रात्रि करीब 21.00 बजे ढेबरुआ पुलिस एवम SSB बढ़नी की संयुक्त टीम द्वारा दो व्यक्तियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत कल्लनडिहवा से कुल 6 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध मु.अप.सं.129/2021 व 130/2021धारा 8/21/23 NDPS ACT का पंजीकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. मो.सलमान पुत्र मो.अजीज निवासी विशुनपुर थाना गनेशपुर जनपद कपिलवस्तु, नेपाल।

2. विनोद कुमार चौधरी पुत्र चन्दर निवासी विशुनपुर थाना गनेशपुर जनपद कपिलवस्तु, नेपाल।

*बरामदगी का विवरण-*
1.06 ग्राम अवैध हेरोइन।(कुल कीमत लगभग छः लाख रुपये)
2.घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल लू.10 पा0 1058 अपाची।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
01. उप-निरीक्षक दयानंद यादव थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर मय हमराही पुलिस बल।
02. SI श्री सुनील कुमार, SSB बढ़नी,जनपद सिद्धार्थनगर मय हमराह पुलिस बल ।

Related Post