रा0पं0प्र0सं0 के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जयवेन्द्र सिंह को ग्राम प्रधान वसेड़ी को मुरादाबाद मण्डल का मण्डल अध्यक्ष नामित किया जाता है..
यह मनोनयन गणेश ठाकुर प्रदेश महासचिव तथा प्रदेश प्रवक्ता ललित शर्मा की संस्तुति पर किया गया है..
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश कौशल किशोर पाण्डेय ने जयवेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान वसेड़ी ब्लॉक जलीलपुर जनपद विजनौर उ0प्र0 को राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद का मण्डल अध्यक्ष नामित किया जाता है..
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन जयवेन्द्र सिंह से यह अपेक्षा की जाती है कि ग्रामपधानो, संगठनों, एवम शासन- प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित करेंगे।
जयवेन्द्र सिंह का राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रति लगन,निष्ठा एवम समर्पण भाव को देखते हुए, राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन इस आशा व विश्वाश के साथ इस जिम्मेदारी का दायित्व आपको सौप रहा है कि शीघ्रातिशीघ्र आपके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठन का अपने क्षेत्र का विस्तार करेंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी,और संगठन से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन देकर नई दिशा प्रदान करने के साथ संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
आप तन, मन, धन, हर तरह से संगठन का सहयोग करेंगे। आपके देखरेख में क्षेत्र का संपूर्ण विकाश होगा।
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.बी पाण्डेय एवम ललित शर्मा प्रदेश प्रवक्ता ,गणेश ठाकुर प्रदेश महासचिव, सुरेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ,दिनेश मिश्रा प्रदेश सचिव,विजय कुमार मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी, व प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों के तरफ से जयवेन्द्र सिंह के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी जाती है।
(द्वारा प्रेस विज्ञप्ति:-)
राष्ट्रीय पंचायतीराज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन श्रीकौशल किशोर पाण्डेयजी…
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा( उत्तरप्रदेश )