राष्ट्रीय पंचायती राजग्राम प्रधान संगठन राजीव पांडेय को कानपुर मंडल का प्रधान संघ संगठन महामंत्री बनाये गए

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन कानपुर मंडल ने जिला कन्नौज के ब्लॉक तालग्राम के बमरौली प्रधान प्रतिनिधि राजीव पांडेय को कानपुर मंडल का प्रधान संघ के संगठन महामंत्री बनाये गए।
आज बकेवर के गेस्ट हाउस में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राजीव पांडेय को कानपुर मंडल के प्रधान संघ का मंडल संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने माला पहनाकर व मनोनयन पत्र देकर मनोनीत किया गया ।
इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दूबे एवम सभी विशिष्ट लोगो के द्वारा राजीव पांडेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना दी गई।
इस मौके पर आए हुए विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण एवम बुके देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सरजू पाल प्रधान ग्राम पंचायत रनवा तालग्राम,दिनेश चंद्र ग्राम प्रधान किशनपुर तालग्राम,रवीश चंद्र ग्राम प्रधान अतरौली तालग्राम,रामवरन ग्राम प्रधान सिलुआपुर तालग्राम,उमेश तिवारी ग्राम प्रधान विजयपुरा बढ़पुरा,सर्वेश कुमार ग्राम प्रधान मुसाफिरपुर तालग्राम,मनमोहन सिंह ग्राम प्रधान रोहली तालग्राम,सरवर सिंह यादव ग्राम प्रधान सराय एशर बढ़पुरा,हीरालाल राजपूत ग्राम प्रधान कांधनी बढ़पुरा मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति :-