राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने श्री.श्री.1008 बजरंग दास महराजजी..

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने श्री श्री 1008 महंत बजरंग दास महराजजी, राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने महंत श्रीदेवदासजी, राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के राष्ट्रीय मंत्री बने प्रमोद कुमार शर्मा, विधिक सलाहकार के रूप आत्माराम मिश्र, कोषाध्यक्ष विमलेंद्र दास उर्फ विकल मिश्र ने राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के पद पर आसीन हुए।श्री श्री 1008 बजरंगदास जी के नेतृत्व में गौ माता की सुरक्षा, रक्षा व संरक्षण प्राप्त होगा।
आपको बता दें कि श्रीबजरंग दासजी महराज पवन पबित्र भूमि अयोध्या मण्डल अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महन्थ हैं , गौमाता की दुर्दशा को देखते हुए पूज्य महंथजी के मन में जिज्ञासा उठी की हम गौ माता की सेवा, गौ माता की रक्षा, गौ माता की सुरक्षा के लिए एक संगठन बनाएंगे , गौरक्षक संगठन बनाकर जिले से लेकर गांव तक के लोगों को जागरूक करेंगए ताकि सभी गौरक्षक प्रेमियों के द्वारा गौ माता की रक्षा व सुरक्षा कर सकें,जिससे गौमाता की सेवा एवम सुरक्षा में आमजनमानस का के द्वारा भरपूर सहयोग मिले तथा गौमाता की सेवा से लोगों को आशीर्वाद प्राप्त हो। उपरोक्त उद्देश्य से श्री श्री 1008 बजरंगदास महराजजी ने राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के रूप में एक संगठन तैयार किया।
संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना कि आप गौ माता की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करें,तभी गौ माता से आपको अमृत तुल्य दूध के साथ – साथ उनके बाल गोपाल व आशीर्वाद मिलेंगे, गौमाता की सेवा के लिए भगवान को भी धरती पर 16 कला का अवतार लेकर गौमाता एवम नन्हे बछड़ो की सेवा किये थे।
श्री श्री 1008 पूज्य बजरंग दासजी महराजने बताया कि हम संगठन को नया रूप देने के लिए प्रत्येक प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जाकर राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल के नाम से संगठन को खड़ा करेंगे और गौ माता की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति :- श्री श्री 1008 पूज्य बजरंग दासजी महराज राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय गौसंरक्षक दल द्वारा प्रेषित….