Wed. Oct 28th, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) शाखा का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया..

सिद्धार्थगर / दिनांक 26-07-2021

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) शाखा का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया..

News 17 india.in 26 july 2021

आज दिनांक 26-7 -2021 को सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कार्यालय सिद्धार्थनगर में स्थित डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) शाखा का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सिद्धार्थनगर के 1842 अपराधियों का संपूर्ण डाटाबेस डोजियर में बना कर त्रिनेत्र ऐप में फीडिंग किया जा चुका है l इनमें से विगत 10 वर्षों में 50 अभियुक्त डकैती, 59 अभियुक्त लूट, 257 अभियुक्त नकाब जनी, 176 अभियुक्त वाहन चोरी की घटनाओं में तथा शेष अभियुक्त अन्य घटनाओं में प्रकाश में आए थे l इन अभियुक्तों के बारे में संपूर्ण विवरण जैसे इनका मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवारिक विवरण, सह अभियुक्त, मददगार, संरक्षण दाता व जमानत कराए जाने वाले व्यक्तियों का विवरण तैयार किया गया है l इनकी प्रत्येक माह वर्तमान स्थिति पर डीसीआरबी शाखा द्वारा प्रतिमाह जानकारी रखने तथा संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाने को सूचित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, अन्य अभिलेख भी सतत अप टू डेट रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Post