Thu. Apr 23rd, 2026

महराजगंज जनपद :- केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का फूल माला ढोल नगाड़े व अबीर गुलाल से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत/ को देख अभिभूत हुए केन्द्रीय मंत्री…

महराजगंज जनपद :- केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का फूल माला ढोल नगाड़े व अबीर गुलाल से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत/ को देख अभिभूत हुए केन्द्रीय मंत्री…

आनंदनगर/महराजगंज :-केद्रीय वित्त राज्य मंत्री के जनपद में प्रथम आगमन एवँ जन आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने नगर कस्बो को भाजपा के रंग मे सजा दिया है। धानी के कोयलाडार में भव्य अभिनंदन स्वागत के बाद वाहनो का काफिला आगे बढ गया। बैनर पोस्टर और उड़ रहे अबीर गुलाल से पूरा वातावरण भाजपा मय हो गया है। स्वागत द्वार पर जनता की भीड़ केंद्रीय मंत्री के भव्य स्वागत के लिए आतूर दिख रही थी,केन्द्रीय मंत्री के कारवा मे भाजपा अध्यक्ष परदेशी रविदास,फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह,नगर पंचायत आनंद नगर के नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल,पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल,विवेका पाण्डेय प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव,डब्बू सिंह,बब्बू सिंह पूर्व प्रधान राजेश मौर्या, लालचंद चौधरी, श्रवण सिंह, कमलेश शर्मा, पट्टू जायसवाल, आशिष जायसवाल, सहित तमाम बड़े नेताओ का कारवा भव्य स्वागत जुलूस में शामिल रहे। दोपहर 12.10बजे फरेदा कस्बे मे पहुचने पर केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी के स्वागत मे जन सैलाब उमड़ पड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाय एवँ केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की जयकारे के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वागत से जनता का अपार आशीर्वाद मिलने से अभिभूत केन्द्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के साथ देश के हर हिस्से व हर वर्ग के विकास का संकल्प लिये।ऐतिहासिक स्वागत और जनता के सत्कार देख केन्द्रीय मंत्री लोगो को आभार व्यक्त करते जन आशीर्वाद यात्रा बनकटी के पास रुका जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों एवँ फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया फिर कार्यकर्ताओं एवँ शुभचिंतकों के साथ जन आशीर्वाद कारवा सोनौली रोड की तरफ आगे बढ़ गया….

Related Post