सिद्धार्थनगर- दिनाँक 19/08/2021
महिला सशक्तीकरण पर महिलाओं को किया गया जागरूक / सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा..
News 17 india.in-19/08/2021
==================
डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुसरण, सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा अरुण चंद्र, क्षेत्राधिकारी बांसी के मार्गदर्शन में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर द्वारा दिनाँक 19.08.2021 को थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के सूपा राजा अवस्थित प्राथमिक विद्यालय में रक्षा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में सूपा राजा और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं और समाजसेवी महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम में महिला आरक्षी गण ने भी शिरकत किया। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए यह बताया की सुरक्षा के मामले में हमें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए। महिला आरक्षी सीता दुबे ने शासन प्रशासन की नीतियों का हवाला देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर का विशेष रूप से वर्णन किया और बताया कि कौन से नंबर किस अवसर पर डायल करने चाहिए और उसके क्या फायदे हैं…..
प्रभारी निरीक्षक जोगिया उदयपुर तहसीलदार सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया तथा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में बनाए गए कानून, उनके महत्व तथा उनकी उपयोगिता पर विशेष रूप से चर्चा किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल अभिनव यादव, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार व महिला मुख्य आरक्षी वीरांगना आदि उपस्थित रहीं।