Thu. Feb 6th, 2025

सिद्धार्थनगर :- मलेशिया में पदक जीतकर बढाया बुद्ध की धरती का गौरव…..

सिद्धार्थनगर :- मलेशिया में पदक जीतकर बढाया बुद्ध की धरती का गौरव…..

News 17 india edited in chif vijay kumar mishra -20/08/2021

सिद्धार्थनगर-मलेशिया में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर भगवान बुद्ध की भूमि जनपद सिद्धार्थनगर का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने मलेशिया में पदक जीतने वाले खिलाडी व जनपद के होनहार लाल अमन द्विवेदी, सत्यम श्रीवास्तव, रामनाथ पासवान,तथा जनपद के ताईक्वांडो प्रतियोगिता के खिलाडी व टीम के कोच विद्यासागर साहनी को सपा के जिला पार्टी कार्यालय पर शुभकामनाएं व बधाई दी गई…

पूर्व विधायक सपा विजय पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप जैसे होनहार खिलाड़ी ने जिले का सम्मान बढ़ाया,व भारत के तिरंगा का परचम पूरी दुनिया मे रोशन किया है.यह हमारे जनपद सिद्धार्थनगर के लिए बड़े ही गर्व की बात है…

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सरकार जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का किसी भी तरह का कोई प्रोत्साहन व सम्मान देने का कार्य नही कर रही है। अंत मे उन्होंने कहा कि आज अगर प्रदेश की सरकार जनपद के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन कर सुविधा मुहैया करती तो हमारे बुद्ध भूमि के होनहार खिलाड़ी ओलंपिक में भी मेडल जीत कर देश एवम प्रदेश का मान सम्मान जरूर बढ़ाते…

प्रेस विज्ञप्ति :- पूर्व विधायक सपा विजय पासवान सिद्धार्थनगर..

Related Post