Tue. Apr 21st, 2026

समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई

समस्त सम्मानित ग्राम प्रधान को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के तरफ से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई

आज भगवान जी का दिन है आज नए संकल्प के साथ संघर्ष की शुरुआत का दिन है अपने संपूर्ण आत्मबल को एकत्र कर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने की शुरुआत का दिन है। गांव वासियों ने गांव के विकास के लिए ,गांव की समस्याओं को दूर करने हेतु आपको प्रधान चुना है ।
विकास कहां करना है, समस्याएं कौन-कौन है, आप से बेहतर कोई नहीं जानता सरकार क्या कर रही है या अभी आपको पता है नई ग्राम पंचायतों के गठन होने से काफी पहले से अब तक मैंने शासन प्रशासन से लेकर महामहिम राष्ट्रपति, मा0 प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री ,मा0 राज्यपाल को लगातार तमाम पत्र लिखे ताकि दबाव बने ।
आपको अपने ग्राम वासियों की मंशा पूरी करने के साधन मिले अब आपकी बारी है अपने गांव के बारे में अपने गांव की समस्याओं के बारे में ग्राम पंचायतों के अधिकारों के बारे में ग्राम सभाओं की आवश्यकताओं के बारे में अपने अधिकार की आवश्यकताओं के बारे में आपको सब पता है। साथियों कलम भी एक हथियार है यदि इसे लगातार चलाया जाता है तथा सामूहिक रूप से चलाया जाए तो कलम भी चक्र सुदर्शन का काम करता है आज से ही संकल्प लीजिए प्रदेश के सर्वोच्च अधिकारियों से लेकर माननीय पी एम माननीय सी एम ,माननीय राष्ट्रपति ,माननीय राजपाल , को स्वयं लगातार लगातार लगातार पत्र लिखते रहें यह भी एक शांतिपूर्ण तरीका है लिखना बंद मत कीजिए।

एक दिन सरकार आपकी सारी बातें मान लेगी आपनी एकता का परिचय दीजिए यह कुछ कठिन नहीं है देश की 70% आबादी गांवों में रहती है तो बजट का 70% गांव में खर्च किया जाना चाहिए माना देश पर रक्षा बजट आदि का भार है तो कम से कम 50% बजट तो गांव में खर्च होना चाहिए।
आप अपनी कलम को ही हथियार बनाकर लगातार मांग कीजिए मैं भी आपकी लड़ाई आपके साथ में लडूंगा लेकिन समय बहुत कम है आज से पत्र लिखना शुरू कीजिए प्रदेश के सारे प्रधान एक साथ लगातार पत्र लिखेंगे तो लाखों पत्र शासन प्रशासन चलाने वाले व्यवस्था को मिलेंगे तो दबाव बनेगा आप अपने कर्तव्य पालन में सफल रहेगे ।

आप सभी लोगो को राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन कौशल किशोर पाण्डेयजी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से सम्मानित नवनिर्वाचित प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई।

आपका अपना कौशल किशोर पाण्डेय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।।

Related Post