Fri. Jan 31st, 2025

लखनऊ – श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास निकालेगी मथुरा काशी संकल्प यात्रा..राजेशमणि त्रिपाठी

लखनऊ – श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास निकालेगी मथुरा काशी संकल्प यात्रा..राजेशमणि त्रिपाठी

लखनऊ – श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ मुक्ति के लिए संकल्प यात्रा निकलने की आज घोषणा करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने चेतावनी देते हुए कहा कि 06 दिसंबर 2023 तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ की समस्त भूमि अतिक्रमण हटाकर नही सौपा गयी तो न्यास खुद अतिक्रमण की भूमि को हटाने के लिए बाध्य होगी। आज यहां
प्रेस क्लब में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रमुख राजेश मणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 06 दिसंबर को यह संकल्प यात्रा आरंभ की जाएगी। जिसकी अंतिम रुपरेखा अगले माह तक तैयार कर ली जाएगी।

वही इस मौकेपर बाघंभरी अखाड़ा के महंत नरेंद्र गिरी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इसकी जांच सीबीआई से करने के लिए मांग की गई।

इसी के साथ संगठनात्मक ढांचे में मजबूती लेन के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिसमे रामगोपाल शर्मा राष्ट्रीय संयोजक,गौरव वर्मा राष्ट्रीय सहप्रमुख, जी के ठाकुर राष्ट्रीय प्रचालक,अंजनी श्रीवास्तव मध्यप्रदेश सहप्रचारक,ए. के वर्मा विधिक सलाहकार,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मध्यप्रदेश सिद्धार्थ शर्मा,अजय सिन्हा उत्तरप्रदेश प्रमुख,अविनाश विहार प्रदेश प्रमुख,मनोज जागड़ा हरियाणा प्रदेश प्रमुख,अजय खन्ना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा मोहित मिश्रा राष्ट्रीय सचिव बनाये गए हैं।
राजेशमणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में कहा कि जल्द ही और 14 प्रान्तों में संगठन तैयार कर लिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सहप्रमुख गौरव वर्मा ने पत्रकार प्रेस वार्ता में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए निकली जाने वाली संकल्प यात्रा के लिए जन जन को जोड़ने के लिए संगोष्ठी व बैठक आयोजित की जाएगी। हमे पूर्ण आशा है कि मथुरा और काशी के मंदिरों को मस्जिद रूपी अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने में सफलता मिलेगी। इसके लिए न्यास के संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष संगठन सर्वश्रेष्ठ सनातन योद्धा सम्मान से सम्मानित करेगी। इस वर्ष का यह एवार्ड महंत राजदास,सेरेश चव्हाण, और नरसिंघानंद को दिया जा रहा है।

प्रेस विज्ञप्ति :- राजेश मणि त्रिपाठी द्वारा निःशुल्क प्रकाशन हेतु जारी –

Related Post