सिद्धार्थनगर दिनाँक 05 अगस्त 2022
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संतकबीरनगर के लाल गिरजेश पटेल को बनाया बस्ती मंडल का सदस्यता प्रभारी–आत्माराम पटेल
“सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को देंगे नई दिशा–आत्माराम पटेल”
सिद्धार्थनगर। बस्ती मंडल में अपना दल के सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़कर पार्टी को नई दिशा देंगे। यह जानकारी आत्माराम पटेल ने गिरजेश पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा प्रभारी बनाने के बाद दी है। उन्होंने कहा कि जल्द बुलाई जाएगी बस्ती मंडल की बैठक, हर बूथ पर पार्टी का नीला-केशरिया झंडा लहराये यही हमारी कोशिश होगी। गिरजेश पटेल को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संतकबीर नगर के बेटे गिरजेश पटेल को बस्ती मंडल का सदस्यता प्रभारी बनाया है।
अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संतकबीर के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी है। अब गिरजेश पटेल मंडल के सभी जनपदों में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को नई धार देंगे और पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेतृत्व ने मुझे जिस भरोसे के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा। जल्द ही बस्ती मंडल की बैठक बुलाई जाएगी और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन कर नई रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पार्टी का नीला-केशरिया झंडा लहराये यही हमारी कोशिश होगी। आपको बता दें कि गिरजेश पटेल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और वर्षों ये सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। अपना दल से पहले यह कुर्मी क्षत्रीय महासभा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।
आत्माराम पटेल ने कहा कि मंगलवार को राजधानी लाखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में मंगलवार को आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिशन-2024 के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सदस्यता प्रभारियों की घोषणा की हैं। इन सभी अब जनपदों में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी एवं संगठन को मजबूती देंगे।
लखनऊ के गांधी भवन मे 02 जुलाई को हुई मासिक बैठक से लौटकर आये जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने इसकी जानकारी दी है और कहा कि निश्चित तौर पर जनपद सिध्दार्थ नगर मे गिरजेश पटेल के नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत होगा।
प्रेस विज्ञप्ति :-
अपनादल (एस) जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल…
