Sun. Mar 16th, 2025

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह पटेल ने विकास कार्यो की समीक्षा की

सिद्धार्थनगर 06 अगस्त 2022

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह पटेल ने विकास कार्यो की समीक्षा की�

सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल की अध्यक्षता में पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने उपस्थित अधिकारियेां को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य करे।

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य ने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को जनपद में सड़को को गड्ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद में 40 सड़के स्वीकृत हुई है जिसमें 22 का टेण्डर हो गया है तथा 08 पर कार्य प्रारम्भ हो गया है।

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य ने निर्देश दिया कि सड़के गुणवत्तापूर्ण बननी चाहिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में खाद की कमी नही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 3.77 लाभार्थी को 11 किश्तो में 666.28 करोड़ का भुगतान किया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1029 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, जिसका संचालन समूह की महिलाओ द्वारा किया जा रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 127 सामूहिक विवाह कराया गया है। इसके अलावा सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ0प्र0 सरकार द्वारा अन्य विभागो की समीक्षा की गयी।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त विजय शंकर चौबे, हेमन्त चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपकृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

You Missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464