बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को शेष शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी।