Wed. Apr 29th, 2026

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील समाधान दिवस पर/ शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने के दिये निर्देश…

जनपद सिद्धार्थनगर दिनांक– 03-12-2022

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील समाधान दिवस पर/ शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने के दिये निर्देश…

सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 03-12-2022 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सि0नगर द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए ।

इस दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Related Post