दिनांक 28 जून 2023
डॉ संजय निषाद ने पूर्वांचल के 08 जनपद से आरक्षण महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की…
आज दिनांक 28 जून 2023, दिन बुधवार को निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं । मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार निषाद पार्टी द्वारा आरक्षण महासम्पर्क अभियान की शुरुआत पूर्वांचल के 08 जिलो से की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार राष्ट्रीय सचिव देवमणि निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवन निषाद को जनपद कुशीनगर, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद की जनपद महाराजगंज, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निषाद को जनपद कुशीनगर, “RNEP” प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम निषाद को जनपद बस्ती, संगठन प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद को जनपद सिद्धार्थ नगर, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष मिठाई लाल निषाद को जनपद बलिया, प्रदेश अध्यक्ष “द निषाद ग्रेट युवा वाहिनी चंद्रेज निषाद, को जनपद मऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर निषाद प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोकी निषाद को जनपद जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय निषाद ने बताया कि मझवार और तुरैहा का आरक्षण सविंधान में सूचीबद्ध है, पूर्व की सरकारों की लापरवाही और मछुआ समाज के साथ किये गए सौतेले व्यवहार को दर्शाता है कि सविंधान में अंकित होने के बाद भी शामिल करने के नाम पर समाज को अंधेरे में रख कर वोट बैंक की राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण मछुआ समाज का अधिकार है। पूर्वांचल के 08 जिलो में टीम गठित की गई है। गठित टीम के द्वारा आरक्षण महासम्पर्क अभियान की शुरआत कर दी गई है। जिसके तहत प्रत्येक टीम में 08 वरिष्ठ पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है।
डॉ संजय निषाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में 07 जून को प्रधानमंत्री गृह मंत्री मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन,को मछुआ एस.सी. मझवार आरक्षण के पूरे ज्ञापन को अपने गांव में पढ़कर सुनाएंगे और आरक्षण संबंधी पूरी जानकारी देंगे। डॉ संजय निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी ने आरक्षण कि लड़ाई को कहां तक लड़कर पहुंचाया है,हम गांव के एक एक नागरिक तक जानकारी पहुंचाएंगे। एक दिन हर हफ्ते में ब्लॉक स्तर पर जाकर रिपोर्ट तैयार करके, सम्बंधित जनपद में होने वाली आगामी रैली में सौपेंगी। जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ भी सांझा भी करेंगे।
–डॉ0 संजय कुमार निषाद “राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी” कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्रदेश सरकार
