Thu. Jan 30th, 2025

जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन–राणा प्रताप सिंह

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 09 अगस्य 2033

जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन–राणा प्रताप सिंह

सिद्धार्थनगर। जनपद मे चल रहे कार्यक्रम “जल जीवन मिशन” “हर घर जल योजना” अन्तर्गत संस्था जेपी मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा पेयजल योजनाओं के हितग्राहियों के क्षमता संवर्धन हेतु निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में तहसील के लेखपाल जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। राज्य प्रशिक्षक योगेश शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में पाइप पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की जो शुरुआत की गई थी। जिसका लक्ष्य 2024 तक हर घर वाटर सप्लाई के माध्यम से लोगों को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध करवाना है।
इसके बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि आज जो जल हम पी रहे हैं वह निरंतर दूषित होता जा रहा है। जल में हमारे विभिन्न प्रकार के हानिकारक रासायनिक तत्व और आर्सेनिक आयरन नाइट्रेट क्लोराइड फ्लोराइड शेष क्लोरोन जैसे तत्व शरीर के लिए हानिकारक हो रहे हैं। इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई,पेयजल योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत की जिम्मेदारी है कि परियोजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

वि0ख0 परिसर में लगे पेयजल की जांच करके उनकी गुणवत्ता के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि गांव में बी.डब्ल्यू.एस.सी. की भूमिका ग्राम पंचायत मे घरेलू जल संरक्षण पेयजल आपूर्ति के स्रोतों को भविष्य के लिए कैसे सुरक्षित बनाए, इससे संबंधित जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लेखपाल जिला पंचायत सदस्य के साथ मिटिंग थी। इस मौके पर राजा सिंह डीपीमो की टीम भी मौजूद रही।

Related Post