Sat. Apr 18th, 2026

दहेज हत्या के 02 आरोपी चढ़े थाना डुमरियागंज पुलिस के हत्थे

सिद्धार्थनगर/दिनांक 06 अप्रैल 2024

दहेज हत्या के 02 आरोपी चढ़े थाना डुमरियागंज पुलिस के हत्थे

थाना डुमरियागंज पुलिस को मिली सफलता/01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अन्तर्गत सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के नेतृत्व में थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.04.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 55/2024 धारा 498A,304B भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण–.दिलीप अग्रहरी पुत्र रामकुमार निवासी पचऊथ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर।

–मंजू देवी पत्नी रामकुमार अग्रहरी निवासी पचऊथ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 नंदा प्रसाद थाना डुमरियागंज,आ0 अमरजीत यादव, मुनील यादव,म0आ0 कंचन सिंह थाना डुमरियागंज।

Related Post