Fri. Mar 28th, 2025

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से त्रिलोकी नाथ राय बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

blank

लखनऊ गोमतीनगर/दिनांक 07 जुलाई 2024

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से त्रिलोकी नाथ राय बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

ब्रह्मर्षि समाज के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए त्रिलोकी नाथ राय को ससम्मान एसोसिएशन की दिलवाई गयी सदस्यता

लखनऊ गोमतीनगर- आज ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय एवं राष्ट्रीय महासचिव रजनीश राय द्वारा त्रिलोकी नाथ राय को ससम्मान एसोसिएशन की सदस्यता दिलवाई गयी, साथ ही साथ ब्रह्मर्षि समाज के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए त्रिलोकी नाथ राय को राष्ट्रीय प्रवक्ता के के रूप में मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ साथ राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत होने के बाद राय ने अपने संगठन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मर्षि समाज के बैभवशाली अपने गौरव को पुनः भव्यता के साथ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर लाने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आज हम बहुसंख्यक होते हुए भी राजनीतिक और सामाजिक रूप से हाशिये पर इसलिए है कि हम संगठित नही है। समाज जब संगठित होगा तो शासन और प्रशासन से कभी उपेक्षित नही होगा।

blank
blank
blank

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *