Sat. Apr 19th, 2025

यूपी झांसी: आरपीआई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण झाँसी जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित

blank

आरपीआई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण झाँसी जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित

यूपी,झांसी: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते झाँसी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि झाँसी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को जबसे पार्टी की जिम्मेदारी दी गई है,तबसे वह लगातार पार्टी के अनुशासन का तोड़ने का काम कर रहे हैं। पार्टी अति महत्वपूर्ण समीक्षा से जुड़ी बैठकों में वह शामिल नहीं होते हैं।साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता रहती है। इसलिए ऐसे किसी भी व्यक्ति को आरपीआई पदाधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता,जो पार्टी के ख़िलाफ़ काम करे।

पवन गुप्ता ने कहा कि संतोष सिंह के रवैये को देखते हुए उनके ख़िलाफ़ निष्कासन की कार्यवाई की गई है,आज उन्हें पूरी तरह से पार्टी के पद से निष्कासित करते हुए कार्य मुक्त कर दिया गया। संतोष सिंह के पास अब आरपीआई (आठवले), उत्तर प्रदेश की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए अगर भविष्य में आरपीआई के नाम पर संतोष सिंह की ओर से किसी भी प्रकार का कार्य किया जाता है, तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *