Sun. Apr 19th, 2026

पानी के निकास को लेकर आपसी विवाद में अभियुक्ततगण द्वारा गला दबाने से इलाज के दौरान मृत्यु होने पर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक (22.06.2020)

पानी के निकास को लेकर आपसी विवाद में अभियुक्ततगण द्वारा गला दबाने से इलाज के दौरान मृत्यु होने पर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में तथा सत्येन्द्र कुंवर, प्रभारी निरीक्षक इटवा के नेतृत्व में आज दिनांक 22.06.2020 को मु0अ0सं0 102/20 धारा 304/323/188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम थाना इटवा से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. लालजी चौबे पुत्र राम प्रकट चौबे तथा 2. अतुल चौबे पुत्र लालजी चौबे समस्त निवासी ग्राम सड़वा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उसके घर ग्राम सड़वा से गिरफ्तार किया गया । दिनांक 20.06.2020 को गांव में पानी के निकास को लेकर रामसनेही पुत्र स्व0 श्यामसुन्दर ग्राम सड़वा उम्र 70 वर्ष व उनके पुत्र दीनदयाल चौबे से झगड़ा हुआ था। रामसनेही उपरोक्त को अभियुक्ततगण द्वारा मारने पीटने व गला दबाने से स्थिति गम्भीर हो गयी थी तथा दवा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी ।
*नाम पता अभियुक्त जो गिरफ्तार किये गये –*
1- लालजी चौबे पुत्र राम प्रकट चौबे ग्राम सड़वा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
2- अतुल चौबे पुत्र लालजी चौबे ग्राम सड़वा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1- प्र0नि0 सत्येन्द्र कुंवर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
2- का0 दिनेश यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
3- का0 सर्वेश यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर

Related Post