दिल्ली- दिनांक 05 अगस्त 2025
शोहरतगढ विधायक को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल ने “सर्वश्रेष्ठ युवा विधायक” सम्मान से किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर से 302 विधानसभा शोहरतगढ से पहली बार चुने गए विधायक विनय वर्मा को “सर्वश्रेष्ठ युवा विधायक” के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह जिले और क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है। और भावनात्मक क्षणों में से एक है।अपको बता दें कि आज दिल्ली के प्रतिष्ठित इम्पीरियल होटल में भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के करकमलों से यह विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ। विधायक ने कहा कि मैं स्वयं को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि यह सब हमारे क्षेत्र की सम्मानित जनता की वजह से है। विधायक ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता मुझे अपना जनप्रतिनिधि नहीं चुनती तो शायद गौरानवित होने का सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि यह शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जागरूक, संघर्षशील एवं संवेदनशील जनता के त्याग, परिश्रम और लोकतांत्रिक सहभागिता की स्वीकृति है।यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से शोहरतगढ़ विधानसभा सिद्धार्थनगर जनपद, के नागरिकों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का सम्मान है।
इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अनेक सांसद, विधायकगण और देशभर से पधारे प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सबसे बड़ा सौभाग्य यह रहा कि इस ऐतिहासिक पल में मुझे मेरे पूज्य पिताजी का स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ जो मेरी सबसे बड़ी शक्ति हैं। क्योंकि धरती पर अगर कोई प्रत्यक्ष देवता है तो वह पूज्य माता पिता ही होते हैं।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मैं भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मेरे कार्यों को मान्यता प्रदान करते हुए मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। साथ ही मैं अपने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और साथियों का भी कोटिशः धन्यवाद करता हूँ, जिनके सहयोग, स्नेह और प्रेरणा से मुझे सतत सेवा करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। यह सम्मान मेरे लिए एक प्रेरणा है कि मैं पहले से कहीं अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा के इस नेक मार्ग पर अग्रसर रहूँ।
मेरा शोहरतगढ़ विधानसभा हमेशा विकास के मार्ग पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ता रहे यही मेरी हार्दिक अभिलाषा है।
सादर:-
विनय वर्मा विधायक
शोहरतगढ़,विधान सभा
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश

