उसका बाजार,सिद्धार्थनगर: 13 अप्रैल 2026
कपिलवस्तु विधायक ने अंबेडकर जयंती के पूर्व अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया
सिद्धार्थनगर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व अवसर पर नगर पंचायत उसका बाजार के अम्बेडकर नगर वार्ड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने परिसर की साफ-सफाई कर सुव्यवस्थित किया। विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाबा साहेब के विचारों एवं उनके संघर्षमय जीवन से अवगत कराया, तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज में समानता,स्वाभिमान एवं सेवा के भाव को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष राजेश आर्या सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

